- Hindi News
- अनूपगढ़ श्रीविजयनगर में डाडा पम्माराम मेला शुरू
अनूपगढ़ श्रीविजयनगर में डाडा पम्माराम मेला शुरू
क्षेत्रका मुख्य धार्मिक समागम संत डाडा पम्माराम का सालाना मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेला कमेटी द्वारा इस मेले को धूमधाम से मनाए जाने के लिए सभी तैयारियां की गई हैं। शहर के केंद्रीय बस स्टैंड के सामने स्थित डेरा डाडा पम्माराम साहिब के पावन स्थान पर प्रति वर्ष भी सात दिन के लिए 7 फरवरी से 13 फरवरी तक लगाया जाता है। धार्मिक समागम में लगातार सात दिन तक गुरु की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
मेला प्रबंधक कमेटी ने बताया कि इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ रखा गया है। जिसका भोग 13 फरवरी को पड़ेगा। कमेटी पदाधिकारियों ने इलाके की जनता से धार्मिक समागम में पहुंचने और सत्संग का लाभ उठाते हुए दीवान की रौनक बढाने के लिए कहा है।
पदाधिकारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ता, खाने-पीने ठहरने की व्यवस्था समिति नि:शुल्क की गई है। इस समागम के लिए बाहर के राज्यों से धार्मिक कलाकार बुलाए गए हैं, जोकि अनेक प्रकार के धार्मिक प्रसंग सुनाकर संगत को निहाल करेंगे। दूसरी तरफ हर साल की तरह से इस बार भी मेले में खिलौने, रेडिमेड वस्त्रों, जूतों, क्रॉकरी, सहित अन्य सभी प्रकार के सामान के अलावा खाने-पीने के सामान की स्टॉलें लगाई गई हैं।