- Hindi News
- घड़साना के रोजड़ी क्षेत्र में अधेड़ का शव मिला
घड़साना के रोजड़ी क्षेत्र में अधेड़ का शव मिला
निकटवर्ती गांवरोजड़ी के समीप शनिवार दोपहर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान लालचंद नायक निवासी रोजड़ी के रूप में की है।
मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी छुग सिंह सोढ़ा ने बताया कि रोजड़ी गांव से रावला रोड पर गांव 13आरजेडी के समीप बीच रास्ते एक अधेड़ का शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंच कर देखा कि शव पर कपड़े नहीं थे। लेकिन आस-पास तलाश की तो उसके कपड़े भी मिल गए। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं दिखाई दे रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक सीओ अनूपगढ़ हिमाशू थाना प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर ही मौका मुआयना कर रहे थे।