पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला नहीं बनाया तो करूंगा आत्मदाह: चलाना

जिला नहीं बनाया तो करूंगा आत्मदाह: चलाना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारी, किसान,मजदूर लायर्स संघर्ष समिति द्वारा अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने दिए जा रहे धरने को 7 फरवरी को तीन वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को अनूपगढ़ का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। इस बंद के दौरान खास बात यह रही की किसी व्यक्ति ने दुकानदारों को प्रतिष्ठान बंद करने के लिए नहीं कहा। सभी दुकानदारों ने अपनी स्वेच्छा से दुकानें बंद रखी और बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। वहीं आगामी रणनीति में सेवानिवृत कर्मचारी शंकर लाल चलाना ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

वहीं बार संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन लगातार न्यायालय में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवाकर धरना स्थल पर उपस्थिति दी। धानमंडी में भी किसी भी जिंस की बोली नहीं हुई और ही किसी प्रकार की कोई खरीद बिक्री हुई। इस दौरान शहर के कनाट पैलेस चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभा के दौरान अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने के लिए कई निर्णय लिए गए। संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार बिश्नोई ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करते हुए तीन वर्ष बीत गए, परंतु सरकार ने अनूपगढ़ को जिला बनाने की तरफ ध्यान नहीं दिया।

आंदोलनतेज करने के लिए आगामी रणनीति बनाई

समितिअध्यक्ष सुरेश कुमार बिश्नोई ने आंदोलन को तेज करने के लिए निर्णय लिया है। इसके तहत 21 फरवरी तक अनूपगढ़ को जिला बनाने की घोषणा नहीं करने पर 22 फरवरी से सरकार और जनप्रतिनिधि का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी से अनिश्चितकाल के लिए विधायक को विधायक नहीं माना जाएगा, सरकार के सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। बिजली पानी सहित कोई भी बकाया जमा नहीं करवाया जाएगा, रोडवेज की बसों को नहीं चलने दिया जाएगा तथा सरकार के सभी कार्य ठप करवाए जाएंगे। इसके बाद भी जिला नहीं बनाया जाता है तो एक मार्च से इसके साथ-साथ अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर सभी व्यापारी एसडीएम को अपनी दुकानों की चाबियां देकर कार्यालय में एसडीएम के सामने ही धरने पर बैठेंगे। इसके बाद भी जिला नहीं बनाया जाता है तो सेवानिवृत कर्मचारी शंकर लाल चलाना ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

इन्होंनेकिया संबोधित

सभामें संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार बिश्नोई, नरेंद्र सिंह शेखावत, रमेश सारस्वत, मूलाराम जांगू, जरनैल सिंह जम्मू, सुशील गोदारा, तिलकराज चुघ, इंद्राज कस्वां, श्रीराम सर्राफ, रमेश मिड्ढा, गिरीश चराया, परमानन्द गौड़, इकबाल सिंह, गोविंद सिंह मान, महेंद्र पूनिया, सोमदत्त जांगिड़, अवतार सिंह भंगू, कन्हैया लाल भोजक, राजाराम लेघा, पूर्ण राम चुघ, अशोक मीठिया, राजू बाघला, मूलाराम, दीवान चुघ, शंकर लाल चलाना, ठाकर दास मीठिया, संतोख सिंह जोसन, नरसिंह साजन राम लिंबा सहित क्षेत्र के लोगों ने विचार रखे।

आंशिकबंद रहा रामसिंहपुर

रामसिंहपुर. अनूपगढ़को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को बाजार आंशिक रूप से बंद रहा। जनवादी नौजवान सभा ग्राम विकास संघर्ष समिति के आह्वान पर दुकानदारों ने दोपहर 12 बजे तक दुकाने बंद रखीं। निरजंनसिंह, राजेश बाघला, मुकेश चावला, सुदर्शन आहुजा आदि ने बंद में सहयोग किया। वहीं घड़साना में भी बार संघ ने जिला बनाओ संघर्ष समिति को सहयोग दिया।