पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश कांग्रेस में श्रीगंगानगर का रुतबा बढ़ा जिले में भी अब पायलट गुट का दबदबा

प्रदेश कांग्रेस में श्रीगंगानगर का रुतबा बढ़ा जिले में भी अब पायलट गुट का दबदबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर।

कांग्रेसजिलाध्यक्षबदले जाने की कई दिनों से चल रही चर्चाओं पर गुरुवार को आखिर विराम लग गया। प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट गुट के संतोष सहारण अब श्रीगंगानगर में कांग्रेस की बागडोर संभालेंगे। मौजूदा जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा को पदोन्नति देकर प्रदेश महासचिव बनाया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार सुबह पीसीसी में पदाधिकारियों नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की। प्रदेश की कार्यकारिणी में बहुत से नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। विस्तार की अच्छी बात यह है कि कार्यकारिणी में श्रीगंगानगर का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया है, जबकि निराश करने वाला पहलू यह है कि महिलाओं-युवाओं की पूरी तरह अनदेखी की गई है।

पीसीसी में अब जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से 11 सदस्य हो गए हैं। इनमें पूर्व खान मंत्री हीरालाल इंदौरा प्रदेश अनुशासन समिति के पहले से ही अध्यक्ष हैं। अब 4 उपाध्यक्ष, 4 सचिव 1 महासचिव जिले से पीसीसी में प्रतिनिधित्व करेंगे। इस विस्तार में जिन कांग्रेसियों को जगह दी गई है, उनमें पूर्व मंत्री मुलखराज थिंद के पुत्र राकेश थिंद पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के दामाद तेजदीप सिंह संधू को सचिव पद, कुलदीप इंदौरा को महासचिव, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, जगदीश जांगिड़ भरत मेघवाल को उपाध्यक्ष तथा श्रीगंगानगर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके भंवरलाल मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिया गया है। श्रीगंगानगर से सुशील आसोपा हरजिंद्र बराड़ पहले से ही सचिव हैं। मूलत: श्रीगंगानगर निवासी महेंद्र गहलोत को भी पार्टी ने बीकानेर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया है।

श्रीगंगानगर से कई नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह, लेकिन युवाओं महिलाओं की अनदेखी

खबरें और भी हैं...