पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई मंडी सचिव रहे सरगरा ने किया 44 लाख का गबन

नई मंडी सचिव रहे सरगरा ने किया 44 लाख का गबन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की साधारण सभा की बैठक बिना किसी हंगामे के बुधवार को हुई। पंचायत समिति सदस्यों और सरपंचों ने विभिन्न समस्याएं उठाई तथा उनके निजात की मांग की। प्रधान रानी बाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला परिषद सदस्य विष्णू भांभू ने काफी दिनों से ग्राम सचिव के खिलाफ चल रही भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने की मांग की। विकास अधिकारी अमित जैन ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी कि जांच की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार नई मंडी घड़साना के तत्कालीन ग्राम सचिव सुरेश सरगरा के खिलाफ करीब 44 लाख रुपए की रिकवरी निकाली गई है तथा प्रथम दृष्टया इस गबन में सचिव संबंधित सरपंच को दोषी माना गया है। सरगरा वर्तमान में अनूपगढ़ पंचायत समिति में एपीओ है।

बीडीओ ने सदन को बताया कि वर्तमान मे आरोपी सचिव को पंचायत समिति क्षेत्र से हटा दिया है। जिस पर आपत्ति करते हुए पंचायत समिति सदस्य राकेश चांवरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले मे चुनावी रंजिश को लेकर केवल एक ग्राम सचिव को टारगेट बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गबन में सरपंच, जेईएन, एईएन सहित उच्चाधिकारियों को भी शामिल करना चाहिए। विकास अधिकारी यह कहते हुए मामला शांत करवाया कि फिलहाल जांच रिपोर्ट फाइनल नहीं हुई। गबन में लिप्त सभी कर्मचारी, अधिकारी सरपंच आदी के खिलाफ बराबर की कार्रवाई होगी।

प्रारंभिक रूप से संबंधित सरपंच को भी दोषी माना

खबरें और भी हैं...