11 सीआई 3 एसआई बदले जोधा कोतवाली थानाधिकारी
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
जिलेकेपुलिस अधिकारियों को जिस तबादला सूची का कई दिनों से इंतजार था वह बुधवार शाम जारी कर दी गई। इसमें जिले के 11 सीआई और 3 एसआई के तबादले किए गए हैं। एसपी कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची में कोतवाली थानाधिकारी सीआई विष्णु खत्री को थानाधिकारी महिला थाना, जवाहरनगर थाना प्रभारी सीआई गजेंद्र सिंह जोधा को कोतवाली थानाधिकारी, शकील अहमद को पुलिस लाइन से थानाधिकारी जवाहरनगर, पदस्थापन के बाद प्रतीक्षा सूची में चल रहे सीआई भूपेंद्र कुमार को अपराध शाखा में अपराध सहायक के पद पर, सीआई सुरेशचंद्र मीणा को पुलिस लाइन से संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन, सीआई करण सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट, सीआई धर्मेश दायमा को पुलिस लाइन से थानाधिकारी अनूपगढ़, सीआई अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थानाधिकारी श्रीकरणपुर, सीआई रमेश कुमार सर्वटा को पुलिस लाइन से थानाधिकारी हिंदुमलकोट, जिला विशेष शाखा प्रभारी सीआई महादाराम को प्रभारी शहर नियंत्रण कक्ष, सीआई राजेश बिश्नोई को पुलिस लाइन से एससी/एसटी सैल में लगाया गया है।
वहीं, एसपी ऑफिस से बुधवार शाम ही पुलिस उपनिरीक्षक की तबादला सूची भी जारी की गई। इसमें समेजा कोठी थानाधिकारी एसआई विश्वजीतसिंह को अनूपगढ़ में द्वितीय अधिकारी, रामसिंहपुर थानाधिकारी एसआई विकास बिश्नोई को थानाधिकारी समेजा कोठी और एसआई विजयदान को पुलिस थाना अनूपगढ़ से रामसिंहपुर थानाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।