पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने अतिक्रमण मामले में पालिका प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने अतिक्रमण मामले में पालिका प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर| कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक दौलतराज समेजा के नेतृत्व में बुधवार को एसडीएम डॉ. रतनकुमार स्वामी को ज्ञापन देकर कस्बे की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कांग्रेस ने कस्बे में अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगरपालिका की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बुधराम माल ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप है कि नगरपालिका ने लोगों को नहर के एवं सड़कों के आसपास पहले तो खांचा भूमि आवंटन कर दिया। उनके पट्टे तक जारी कर दिए। अब ऐसे भूखंड अतिक्रमण में चिह्नित किए गए हैं। कांग्रेस ने जांच करवा कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस तरह के को भूखंड को अतिक्रमण मानने की स्थिति में पहले लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है। रबी फसलों के लिए अतिरिक्त पानी दिए जाने, शुगरमिल में किसानों को गन्ना बेचने के लिए पर्चियां समय पर दिए जाने की मांग की है। केंद्रीय रेलमंत्री के नाम दिए एक अन्य ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर एरिया रायसिंहनगर, अनूपगढ़ घड़साना, रावला होते हुए नई रेल लाइन के लिए सर्वे करवा कर मंजूर किए जाने की मांग भी की है। पूर्व विधायक दौलतराज का कहना है कि इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ज्ञापन देने वालों में बुधराम माल के अलावा काशीराम सहारण, विनोद सहारण, पूर्व पार्षद घनश्याम दास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...