- Hindi News
- National
- डाडा पम्माराम मेले में धर्मप्रचारक बोले कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, नशा त्यागो
डाडा पम्माराम मेले में धर्मप्रचारक बोले कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, नशा त्यागो
भास्कर संवाददाता|अनूपगढ़/ श्रीविजयनगर
डाडा पम्माराम जी का सालाना मेला और धार्मिक समागम का शनिवार को संपन्न हुआ। मेले में श्रद्धालु महिला-पुरुष बच्चों ने आकर भरपूर आनंद उठाया। इस बीच मौसम भी साफ रहा। अनूपगढ़ और श्रीविजयनगर में मेला एक हफ्ते में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मेले में भागीदारी की। केंद्रीय बस के सामने स्थित डाडा पम्माराम धर्मशाला के सामने मेले समापन अखंड पाठ के भोग के साथ हुआ। इस दौरान रागी जत्थों, कथावाचकों और धर्म प्रचारकों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। पाठ भोग के बाद प्रसाद वितरण कर अटूट लंगर बरताया गया। मेले में हरियाणा और पंजाब से भी धर्मप्रचारक आए। धर्म प्रचारकों ने नशा त्यागने और बालिका शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बुजुर्गों की सेवा की बात कही।
अनूपगढ़. डाडा पम्माराम अनूपगढ़ के मेले में उमड़ी भीड़।