पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खराब रास्ते से गर्भवती महिलाएं परेशान

खराब रास्ते से गर्भवती महिलाएं परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खराब रास्ते से गर्भवती महिलाएं परेशान

किशनगंज.ब्लॉकके पुरानी बरूनी से सुहावन के बीच डेढ़ किमी तक पूरा रोड खराब है। इससे विशेषकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। गडढों के कारण प्रसूताओं में भी खतरा बढ़ रहा है। पिछले दिनों बारिश के चलते सुहावन बरूनी के बीच कच्चे रास्ते पर कीचड़ होने के कारण यहां से रेलावन के लिए मरीजों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले एक सप्ताह में यहां से डिलेवरी के लिए रेलावन ले जाते समय पांच गर्भवती की रास्ते में ही डीलेवरी हो गई। इसमें से एक की तो रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी। इसका बाद में गांव में ही उपचार करवाया गया। यहां पर रास्ता नहीं होने के कारण चारपहिया वाहन भी नहीं सकता। बाइक पर ही मरीजों को ले जाना पडता है। एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पाती। शनिवार को भी डिलेवरी के लिए रेलावन ले जाते समय अशोक सहरिया की प|ी सुनीता को रास्ते में ही दर्द आने लगे। बाद में कुछ गांव की महिलाओं को रास्ते मेंं ही बुलाकर डिलेवरी करवाई गई। वार्ड पंच सुखविंद्रसिंह, रविंद्रसिंह, रामस्वरूप सहरिया ने खराब पडे़ रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है।

स्काउटगाइड का अधिवेशन कल

हरनावदाशाहजी.स्काउटगाइड स्थानीय संघ छीपाबड़ौद का वार्षिक अधिवेशन मंगलवार को श्री अग्रसेन माध्यमिक स्कूल में होगा। संघ सचिव इंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में संस्थाप्रधान एवं स्काउर्स, स्कउट-गाइड, प्रधान उपप्रधान तथा जिला मुख्यालय से सीओ स्कउट गाइड को भाग लेने के लिए परिपत्र जारी किए गए हैं। अधिवेशन में पंजीकृत स्क्ूलों को सत्र 2014-15 तक बकाया कोटामनी जमा कराने एवं सत्र 2013-14 के ईको क्लब के उपयोगिता प्रमाण पत्र लाने संबंधी निर्देश दिए गए। अधिवेशन सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। इसमें स्थानीय संघ की सत्र 2014-15 की वार्षिक योजना, राष्ट्रीय जम्बूरी ग्रुप संचालन, ईको क्लबों के संचालन आदि विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रममें आज से होगी जनसुनवाई

अटरू.क्षेत्रके सभी ग्राम पंचायतों के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से पूर्व जनसुनवाई के लिए सोमवार से 19 सितंबर तक जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। बीडीओ हरीशचंद मीणा ने बताया कि ग्रााम पंचायत मूंडलाबिसोती में विकास अधिकारी, तहसीलदार सुरेंद्र प्रकाश शर्मा कुंजेड, नायब तहसीलदार कवाई, पंचायत समिति सहायके अभिय