सरकारी शिक्षक ने किया तालाब पर कब्जा
पंचायतसमिति क्षेत्र के अंताना के उम्मेदगंज गांव के दबंगों की ओर से सरकारी तालाब पर किए गए अतिक्रमण को लेकर ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
उम्मेदगंज के शोदान सिंह, सुरेश मीणा, धारा सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित सार्वजनिक तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य करवाकर एवं ग्रामीणों की ओर से पेड़ लगाकर उसका संरक्षण किया गया था।
तालाब के पानी से ग्रामीणों के मवेशियों की प्यास बुझती थी और जलस्तर भी अच्छा रहता था। कुछ दिन पहले गांव के ही सरकारी शिक्षक दिनेश कुमार मीणा उसके भाई भरत ने तालाब पर अतिक्रमण कर पेड़ों को नष्ट कर तालाब की हंकाई कर फसल की बुवाई कर दी। साथ ही वहां से निकलने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों और मवेशियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अतिक्रमियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।