19.64 करोड़ का बजट पारित
अंता. नगरपालिका की बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद, पालिकाध्यक्ष अन्य अिधकारी।
भास्कर न्यूज | अंता
नगरपालिका की बजट बैठक गुरुवार को हुई। इसमें 19 करोड़ 64 लाख का बजट पारित हुआ। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन कृष्णा मेहरा ने की। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश शर्मा ने 2016-17 का 19 करोड़ 64 लाख रुपए का बजट पढ़कर सदन को सुनाया।
इस पर सदन द्वारा सर्वसम्मति से इस बजट को पारित कर दिया गया। बैठक के दौरान पालिका उपाध्यक्ष बागड़ी, पार्षद राधेश्याम सिंगोदिया, पार्षद मनोज त्यागी, संदीप शर्मा, शिवस्वरूप शर्मा, पूजा जैन, अर्चना पंकज, वसीम खान, लक्ष्मण सुमन, मुर्तुजा अंसारी, आदील खान, शहनाज बानो, जगदीश पंवार, देेवेंद्र वैष्णव, मीना गोस्वामी, सुनीता सुमन, अंजली पंवार, नरेंद्र सैनी, रेहाना बेगम आदि मौजूद थे।
बैठकमें योजनाओं की क्रियान्वित के दिए निर्देश
छबड़ा.पंचायतसमिति सभागार में उपखंड क्षेत्र के ग्राम सेवक, पटवारी अन्य विभागों के कर्मचारियों कि बैठक गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चिमन लाल मीणा ने की। बैठक में भामाशाह योजना सिडिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं 14 फरवरी से पूर्व सीडिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने के कर्मचारियों को पाबंद किया। बीडीओ ब्रजेश पाराशर ने बताया कि बैठक में ग्राम सेवकों पटवारियों सहित उपखंड क्षेत्र के कई कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विकास की विभिन्न योजनाओं की अवशेष राशियों की स्वीकृतियां जारी करने की बात कही। जिन पंचायतों में नरेगा कार्य शुरू नहीं हुए हैं उन ग्राम पंचायतों में नरेगा योजना के कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। तहसीलदार सत्यनारायण बसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के लिए क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतो के 31 गांवों में पांच विभागीय कार्यकारी संस्थाओं द्वारा 29 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इनको 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बीडीओ पाराशर ने बैठक में उपस्थित ग्रामसेवकों को विकास की सभी योजनाओं की सूचनाएं संबंधित प्रचार अधिकारी को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।