ग्रामीण क्षेत्रों में दी कानूनी जानकारी
अंता| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मोबाइल वैन को सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधिक प्रचार-प्रसार के लिए गठित टीम के सदस्य भगवानप्रसाद दाधीच, जाकिर अली खान, अधिवक्ता कविता मालव, ज्योति मेहरा सचिव जयंतकुमार शर्मा ने अमलसरा, आमा की झोंपड़ियां, गुलाबपुरा, गोपालपुरा, पलायथा, ठीकरिया, दुगारी, बंबूलिया माताजी में बाल विवाह अधिनियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में महिलाओं के कानूनी अधिकारों वृद्धजनों के भरण पोषण आदि की जानकारी दी। मोबाइल वैन गुरुवार को मोलकी, अाखेड़ी, खजूरना, देवपुरा, सोरसन, मानपुरा, बावड़ीखेड़ा, नियाना में विधिक जानकारी दी। शुक्रवार को ग्राम सरकन्या, पलसावा, काचरी, थामखेड़ा, बरखेड़ा में विधिक जानकारी दी जाएगी।