राशि का उपयोग करने के दिए निर्देश
अंता|बीईईओ नेसोमवार को प्राथमिक स्कूल देवपुरा, छत्रपुरा, उच्च प्राथमिक स्कूल मंूडला, बोरदा, सीमलिया का निरीक्षण किया। बीईईओ गिरिजाशंकर मोटिस ने बताया कि मूंडला स्कूल में रोकड़ देखने पर पाया कि 65 हजार 636 रुपए सर्व शिक्षा अभियान की ओर से दो साल पहले गलती से डाल दिए।
संस्था प्रधान को राशि का चेक बनाकर सर्वशिक्षा अभियान को लौटाने के निर्देश दिए। रसोई होने के बावजूद पोषाहार कमरे में बनाया जा रहा था। पोषाहार रसोई में बनाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीमलिया स्कूल में रोकड़ देखने पर पाया कि 62 हजार 750 रुपए की ओर से तीन साल पहले दिए गए थे। इस राशि के उपयोग को लेकर बीईईओ सर्वशिक्षा अभियान डीपीसी से गाइड लाइन मांगी है।
जिला परिषद की ओर से 70 स्कूलों को गैस कनेक्शन दिए गए थे। इनमें से 18 कनेक्शन की एजेंसी अंता से बदलकर मांगरोल कर दी है। बीईईओ ने बताया कि जिन स्कूलों का माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूल में समायोजन हो गया है। वह स्कूल गैस कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं करें।