हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
अंता|कोटा मंेमाली समाज के युवक रिंकू सैनी के हत्या के अाराेपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माली सैनी समाज ने गुरुवार को तहसीलदार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया। समाज के अध्यक्ष गोपाल लाल एलएनटी महावीर सुमन गामा ने बताया कि हाल में हुई माली सैनी समाज के िरंकू सैनी की हत्या के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे माली समाज के रोष व्याप्त है। अंता के माली समाज ने तहसीलदार बिशनलाल को राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के दौरान पीरूलाल सुमन, सन्तोष सुमन, गोपालाल सैनी, लक्ष्मीनारायण, नरेंद्र गहलोह, राजू, हेमराज सैनी, रमेश सुमन, मुकेश सुमन, नन्दकिशोर, राजेंद्र सैनी मौजूद थे।
सीसवाली.मालीसमाज नवयुवक मंडल ने कोटा में हुए रिंकू सैनी हत्याकांड की निंदा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। समाज के महावीर सुमन, पप्पू मिस्त्री, महेश, महावीर, ओमप्रकाश आदि ने थानाधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर चार दिसंबर को कोटा स्टेशन से रिंकू सैनी का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।