पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद का वितरण नहीं करने पर किसानों का गुस्सा फूटा

खाद का वितरण नहीं करने पर किसानों का गुस्सा फूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें शुक्रवार को खाद नहीं आने के चलते किसानों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस समय किसानों को खाद की बहुत आवश्यकता है। खाद के लिए काफी मारा-मारी हो रही है।

इसके चलते पुलिस निगरानी में खाद बांटा जा रहा है। लेकिन समय पर खाद नहीं आने से किसान परेशान हो रहे हैं। इसके चलते शुक्रवार को भी कस्बे में खाद का वितरण नहीं होने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान उपजिला कलेक्टर कार्यालय के बहार चक्का जाम करने की कोशिस की। किसानों का कहना था कि आने-जाने में ही पैसे खर्च हो जाते है, लेकिन खाद नही मिल रहा है। इस दौरान किसानों कि रुलाई भी फूट पडी तथा एक किसान तो सड़क पर लेट गया। वहीं थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने किसानों से समझाइश की तथा इसके बाद किसानों को शनिवार को खाद मिलने की बात पर चक्का जाम खत्म हुआ। इस दौरान तहसीलदार बिशनलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को 2000 कट्टे यूरिया डीलरों के पास वितरण के लिए आएगा तथा 2000 कट्टे ही यूरिया सोसाइटियों के पास जाएगा जो शनिवार को ही वितरित किया जाऐगा।

नहरबंद रहेगी

दाईंमुख्य नहर के 57.50 से 103.50 किमी के मध्य निकलने वाली नहरें पलायथा सब ब्रान्च सरकन्या वितरिका, धतुरियां वितरिका डायरेक्ट माइनर्स को 25 से 31 दिसंबर तक की साफ-सफाई के लिए बंद रखा जाएगा। इन नहरों में एक जनवरी से जलप्रवाह शुरू किया जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता अहमद अंसारी ने दी।

अंता. कस्बे में शुक्रवार को खाद लेने आए किसानों को समझाते थानाधिकारी।