नवनियुक्त कलेक्टर ने किया अंता क्षेत्र का दौरा
अंता| नवनियुक्तकलेक्टर ने शुक्रवार को कस्बे में आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनहोंने सामुदायिक अस्पताल नगरपालिका का निरीक्षण किया।
वहीं बंबूलियाकलां में रात्रि चौपाल लगाई। कस्बे में शुक्रवार को नवनियुक्त कलेक्टर डॉ. सत्यपाल सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सबसे पहले नगरपालिका का निरीक्षण किया गया। जहां पर कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में खड़े वाहनों को सही क्रम में खड़ा करने साफ-सफाई का उचित ध्यान रखने के प्रभारी वीएन तिवारी को निर्देश दिए।
अंता. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त कलेक्टर।