पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद्य सुरक्षा योजना से गरीबों का नाम हटाने पर किया प्रदर्शन

खाद्य सुरक्षा योजना से गरीबों का नाम हटाने पर किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरोल| खाद्यसुरक्षा गारंटी योजना की सूची से गरीब लोगों के नाम हटाने के विरोध में बुधवार को युवक कांग्रेस अंता विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र नागर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सुरेश कुमार बुनकर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर को बमोरीकलां तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में हाथों में झंडे तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा ने भाजपा सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों के मुंह का निवाला छीनकर उद्योगपतियों का भला कर रही है। दो रुपए किलो सस्ते अनाज की खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना में आम आदमी को बहुत राहत मिल रही थी। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनोद चौपड़ा, प्रमोद जैन टीटू, डाम्. एमआई खान, महेश नागर, शिशूपाल मीणा, भूपेंद्र दाधीच, हिमांशू चौरसिया, राजेंद्र मीणा, डाॅ. अशफाक, मनीष विजय, सुरेश नागर, अखराज रायका, स्वतंत्र जैन, गिर्राज डायरेक्टर, नासिर अली, चतुर्भुज रैगर, घांसीलाल सुमन, असगर अली, साहबलाल बैरवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मांगरोल. कस्बे में सरकार विरोधी रैली निकालते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...