अंतरराज्यीय भ्रमण के लिए किसान रवाना
अंता| किसानोंका दल अंतरराज्यीय भ्रमण के लिए बुधवार को रवाना हुआ। दल को प्रधान मंजू दाधीच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आरएसीपी योजना के अंतर्गत पलायथा कलस्टर से 45 कृषकों का एक दल रवाना हुआ।
जिला विस्तार अधिकारी भगवान सिंह ने बताया कि यह दल 13 फरवरी तक मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के क्षेत्र सोयाबीन अनुसंधान गेहूं अनुसंधान केंद्र इंदौर जैन प्लास्टिक पार्क जलगांव, एरिगेशन सिस्टम जलगांव जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान औरंगाबाद एवं राष्ट्रीय प्याज लहसुन अनुसंधान केंद्र राजगुरुनगर पुणे आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर कृषि की जानकारी एवं पानी सिंचाई के लिए कम पानी में अधिक पैदावार की जानकारी लेंगे। साथ ही कृषक अपने खेतों में इसका समय समावेश कर अधिक उत्पादन कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएंगे। भ्रमण दल के साथ कृषकों को भ्रमण कराने के लिए कार्यालय के देवकीनंदन शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी एवं रमेशचंद राठौर कृषि पर्यवेक्षक रवाना हुए।