बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित
अंता| तालुकाविधिक सेवा समिति की ओर से ग्राम पंचायत पलायथा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हुआ। इसके मुख्य अतिथि समाज सेविका प्रेमलता खत्री थी। अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापिका कुमारी वंदना राठौर ने की। अतिथियों ने महिला बालिकाओं के जीवन के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम को अध्यापिका कृष्णा शर्मा, रेणु सोनी, ममता त्रिपाठी, अलका भटनागर, राजकुमारी मीणा ने भी संबोधित किया।