पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नगर मंडल बैठक में रक्तदान पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा नगर मंडल बैठक में रक्तदान पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानगर मंडल की बैठक शनिवार को मालियान धर्मशाला में हुई। इसमें रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लिए जाने पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता हिम्मत सिंह सिंघवी ने की। जिसमें नगर अध्यक्ष शंकर सुमन ने 21 फरवरी को अंता में आयोजित स्वर्गीय रघुवीर कौशल की स्मृति में विशाल रक्त दान शिविर में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाग लेने पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष बिठ्ठलदास गुप्ता, भंवरलाल वर्मा, कैलाशचंद जैन, सीपी गेरा, राजेंद्र नामदेव, नवल किशोर शर्मा, महावीर सुमन, जावेद हाशमी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

मांगरोल.भाजपादेहात मंडल की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में चौरसिया मेरिज हाॅल में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि अंता पंचायत समिति उपप्रधान जगदीश सिंह ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जल स्वावलंबन योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिकाधिक जन भागीदारी के साथ जल स्रोतों का पुनरुद्धार करवाने की अपील की। वहीं दिवंगत रघुवीर सिंह कौशल के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में प्रत्येक कार्यकर्ता से अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क कर रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, रामकल्याण मीणा, कौशल शर्मा, दिनेश दाधीच सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मांगरोल. कस्बे में आयोजित भाजपा मंडल बैठक मंे चर्चा करते पदाधिकारी।

शाहाबाद. भाजपा की मंडल बैठक में मौजूद विधायक अन्य पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...