अदालत में प्रकरणों का हुआ निस्तारण
अंता| सिविलन्यायालय एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का निस्तारण किया गया। सचिव जसंत कुमार शर्मा के अनुसार सिविल न्यायाधीश मोहित शर्मा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बैंच के सदस्यों अनुप मेघवाल, अधिवक्ता प्रेमलता खत्री के सहयोग से पक्षकारों में समझाई करवाकर बैंक प्रतिनिधियों से नियमानुसार ऋण प्राप्तकर्ताओं के प्रकरणों का निस्तारण किया। इस अवसर पर बैंक आॅफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा सत्यप्रकाश नामदेव, एके भटनागर आदि मौजूद थे।