पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े मकान में चोरी, जेवर नकदी उड़ाई

दिनदहाड़े मकान में चोरी, जेवर नकदी उड़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेकी शिव कॉलोनी में शनिवार सुबह अज्ञात जनों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कस्बे में आए दिन हो रही चोरियों से लोग आक्रोशित है। घटना के बाद एसपी ने वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी उर्मिला यादव बीमार होने से उसके बेटे मनीष के साथ शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई हुई थी।

सुबह करीब 11 बजे कोटा से बेटी अनामिका दामाद धर्मवीर यादव मकान पर पहुंचे, तो बाहर से ताला लगा हुआ था। उन्होंने मनीष को फोन किया, तो उसने अस्पताल में होने की बात कही। इस पर धर्मवीर अस्पताल चला। अनामिका ने पड़ौसी से चाबी लेकर ताला खोला, तो मकान के अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त थे। सूचना मिलने पर मनीष और धर्मवीर भी घर पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मनीष ने बताया कि दीवान पलंग में लगभग आधा किलो चांदी के जेवर थे। इनमें पायजेब तथा चांदी के 11-12 सिक्के थे। तीन तोला सोना वजनी झुमका, झुमकी, अंगूठी, नथ, टिकला, मंगलसूत्र एवं तीन हजार रुपए की नगदी चोरी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी देशमुख परिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

चोरोंके हौंसले बुलंद लोगों में बढ़ी दहशत

कस्बेमें दिन के समय हो रही चोरियों से लोग भयभीत हैं। अगस्त के महीने में श्रीराम कॉलोनी में शिक्षक के मकान में चोरी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पंजाबी कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। वहीं शुक्रवार को पंजाबी कॉलोनी में दिन दहाड़े एक मकान में चोरी हो गई। शनिवार को भी दिन के समय शिव कॉलोनी में चोरी हो गई। इसके चलते कस्बे के लोग रात तो क्या दिन के समय ही सुरक्षित नहीं होने से दहशत में हैं। पुलिस के पास भी जाप्ता नहीं होने से परेशानी रही है।

बत्राके घर पहुंचे एसपी

शुक्रवारको पंजाबी कॉलोनी में गिरिराज बत्रा के घर हुई चोरी की घटना के मामले में एसपी ने बत्रा के घर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने बताया कि अंता में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। वहीं अंता में अतिरिक्त जाप्ता लगाया जाएगा।

> अंता. मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

> अंता. चोरी की घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस।