पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए किया पाबंद

अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए किया पाबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉक्टरों को मरीजों से उचित व्यवहार के दिए निर्देश, सरकार आपके द्वार के तहत अस्पतालों का निरीक्षण

भास्करन्यूज| अटरू

जिलामुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी वर्मा ने शनिवार को दोपहर डेढ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ के साथ बीसीएमओ डॉ. जेपी यादव ने कार्यरत चिकित्सकों को बुलवाकर सरकार आपके की ओर से पूर्व में साफ-सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए। हर कमरे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ ने जनरल वार्ड में निरीक्षण किया तो वहां गद्दों के नीचे धूल नजर आई। उन्होंने चिकित्साधिकारी डॉ. कमल मालव को अस्पताल में व्यवस्था ठीक रखने के लिए पाबंद किया। वहीं महिला चिकित्सकों को हिदायत दी कि महिला ओपीडी कक्ष संख्या सात में बैठकर ही महिला रोगियों को परामर्श दें तािक महिलाओं को बीमािरयां बताने में संकोच नहीं हो। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ जेपी यादव सीएचसी के चिकित्सकोंक के बीच आपसी मतभेद की समझाइश को लेकर निर्देश दिए अगर सात दिन में सुधार नहीं आया तो उचित कार्रवाई कर जयपुर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा।

आउटडोरमें 400 मरीज रोज

कस्बेके राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ रहती है। इससे अस्पताल खुलने से बंद होने तक मरीजों की लाइन लगी रहती है। केंद्र में रोगियों का आउटडोर लगभग 400 प्रतिदिन चल रहा है। इनडोर में लगभग 30 रोगी भर्ती रहते हैं। वहीं जांच केंद्र पर दो ही कर्मचारी कार्यरत हंै। इससे समय पर जांच नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन निशुल्क जांच केंद्र पर मलेरिया पीलिया टाइफाइड वायरल की 150 जांचें होती है। इनमें अधिकतर मलेरिया टाइफाइड की होती है। वहीं निशुल्क दवा केंद्र के फार्मासिस्ट मुकेश मीणा ने बताया कि क्लोरोफेरिनामाईन, पेरासीटामोल, डेक्सोना इंजेक्शन खत्म होने से बुखार के मरीजों को परेशानी हो रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कमल मालव ने बताया कि कुल डॉक्टरों के 11 पद है। इनमें से 4 नियुक्त है और 7 रिक्त चल रहे है। जबकि डॉ. हेमन्त नागर पीएचसी फतेहपुर से सीएचसी अटरू पर प्रतिनियुक्ति पर लगा हुआ है। नर्सिंग कर्मियो के कुल 12 स्थायी पद है, जिनमें से 4 पद रिक्त है।

दंतचिकित्सक की नहीं मिल रही सुविधा

कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगभग डेढ वर्ष से दंत चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव यहां तैनात ह