अंता में पथ संचलन निकला
अंता|शिवाजी शाखाके वार्षिक उत्सव के मौके पर कस्बे में पद संचलन निकाला गया। कई जगह पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शनिवार को शिवाजी शाखा के वार्षिक उत्सव पर अजीतपुरा बालाजी की बगीची से स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। संचलन गुलाब बाड़ी से होते हुए नयापुरा बस्ती से होकर स्टेशन रोड होते हुए शिव कालोनी से गुजरते हुए वापस अजीतपुरा बालाजी की बगीची में आकर खत्म हुआ। विभाग संघ चालक बद्रीप्रसाद भारद्वाज ने स्वयसेवकों को संबोधित कर विचार व्यक्त किए।