- Hindi News
- स्मारिका मुद्रण के लिए बायोडाटा फॉरमेट एकत्रित किए गए
स्मारिका मुद्रण के लिए बायोडाटा फॉरमेट एकत्रित किए गए
अंता। संयुक्तमाली/सैनी कर्मचारी संर्घ की तहसील शाखा अंता की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष शिवनारायण सुमन की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष आत्मकल्याण सुमन ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की स्मारिका मुद्रण के लिए बायोडाटा फारमेट एकत्रित किए गए तथा शेष कर्मचारियों को शीघ्र ही अपने बायाेडाटा फोरमेट तहसील अध्यक्ष के पास 28 दिसंबर से पूर्व जमा कराने की अपील की, ताकि स्मारिका का प्रकाशन समय पर किया जा सुके।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुमन ने संघ के अधिक से अधिक सदस्य बनाने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। संघ के जिला संरक्षक सीताराम सुमन समाज में व्याप्त सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए जनजागृित लाने की अपील की। शिक्षा को बढ़ावा देने समाज के छात्रावास निर्माण को गति देने आवश्यक सहयोग पर जोर दिया। बैठक का संचालन मदन मदहोश ने किया। तहसील अध्यक्ष सीताराम सुमन ने धन्ववाद ज्ञापित किया। बैठक में अंता तहसील के कोषाध्यक्ष भुवेनश सुमन, लक्ष्मीचंद सुमन, गंगाराम माली, प्रेमप्रकाश सुमन, नवल सुमन, सुरेश कुमार सुमन, छोटूलाल सुमन, बंशीलाल सुमन, महाीर सुमन आदि मौजूद थे।