कोटा रैफर युवक की मौत
अंता| खाईपाड़ानिवासी एक युवक की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने बताया कि कस्बे के खाईपाड़ा निवासी सुरेश बैरवा एसडीएम कार्यालय के पास नॉनवेज की दुकान लगाता था। उसने रविवार शाम को अज्ञात जहरीली चीज खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया। यहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर उसे परिजन कोटा लेकर गए थे।