- Hindi News
- एनएच 27 फोरलेन पर पूर्व सीएम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
एनएच 27 फोरलेन पर पूर्व सीएम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
पूर्वमुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रविवार को अंता एनएच 27 फोरलेन पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया।
सोनिया गांधी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दानिश खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव बबला खान, नगर किसान अध्यक्ष शेरू खान के नेतृत्व में रविवार को रात 8 बजे कार्यकर्ताओं ने फोरलेन बमोरी के पास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया।
गहलोत पूर्व मंत्री प्रमोद भाया की पुत्री के शादी समारोह में जा रहे थे। दानिश खान ने किसानों की खाद संबंधित समस्याओं के बारे में गहलोत को अवगत कराया।
उन्होंने राजस्थान सरकार पर दबाव बनाकर इस समस्या का को दूर करने की बात कही। गहलोत ने आश्वासन दिया की वे बात करेंगे।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष सत्यनारायण, मांगीलाल मालव, रामराज बागडी, बंशीलाल धाभाई, मोहम्मद अश्फाक मोनू, घनश्याम छन्दक, डॉ. फिरोज खान, मा. निशार, मोहन नागर, दिनेश नायक, सौरभ त्रिपाठी, सोनू आदि मौजूद थे।