सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
अंता| गैसपावर स्टेशन में 8-13 दिसंबर तक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का मनाया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को परियोजना महाप्रबंधक विपिन कुमार ने किया। इस दौरान एनटीपीसी एवं संबंधित अभिकरणों के कर्मचारियों को ‘सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी’ की प्रतिज्ञा दिलवा कर किया। इस अवसर पर परियोजना अपर महाप्रबंधक राजीवसिंह, अपर महाप्रबंधक कृष्णलाल आदि मौजूद थे। संचालन एवं सप्ताह भर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मानव संसाधन उप महाप्रबंधक जीके शर्मा ने दी।