भाजपा अंता नगर मंडल की बैठक आज
अंता| भाजपानगर मंडल की बैठक सोमवार को शाम 7.30 बजे पोस्ट ऑफिस बालाजी की बगीची में होगी। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित कालरा ने बताया बैठक में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह कौशल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर की तैयारियों मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना की हो रही सफल क्रियांविति के बारे में चर्चा की जाएगी। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिलाअध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय होंगे। अध्यक्षता अंता नगर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल करेंगे। बैठक में कई जिला पदाधिकारी भाग लेंगे।