पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाल में रिसाव से तीन माह में खाली हो जाता है अरनोद का गोरेश्वर तालाब

पाल में रिसाव से तीन माह में खाली हो जाता है अरनोद का गोरेश्वर तालाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोदकस्बे के गौरेश्वर महादेव मंदिर के पास बना प्राचीन तालाब रख-रखाव नहीं होने से अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। कस्बे के सबसे प्राचीन तालाब होने के बावजूद ग्राम पंचायत इसके रख-रखाव और सौंदर्यीकरण पर ध्यान नहीं दे रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बारिश में तालाब लबालब हो जाता है, लेकिन बारिश बाद दो से तीन माह में पाल में रिसाव के चलते यह तालाब खाली हो जाता है। कई बार ग्राम पंचायत को इस तालाब की पाल में हो रहे रिसाव को ठीक कराने के लिए कहा, लेकिन स्थिति जस की तस है। ग्रामीणों ने बताया कि हर साल ग्राम पंचायत की ओर से नरेगा के तहत तलाब के गहरीकरण का कार्य तो कराया जाता है, लेकिन तालाब की पाल घाट की ओर ध्यान नहीं देने से यह तालाब अपना प्राकृतिक स्वरूप खोता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब पर बने नहाने के दो घाट की सीढ़ियां टूट चुकी है। जगह-जगह से फर्शी उखड़ गई है। तालाब की पाल पर देख-रेख नहीं करने से बड़ी मात्रा में गाजर घास फैल चुकी है। इस तालाब के चारो ओर गंदगी फैली हुई है।

पालको दुरुस्त कराने के निर्देश देंगे

^तालाबकी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिया जाएगा। साथ ही तालाब में हो रहे रिसाव नरेगा कार्य की जांच कराई जाएगी। विनयपाठक, एसडीएमअरनोद

अरनोद . गौरेश्वरमहादेव मंदिर के पास बने तालाब की पाल और घाट पर उखड़ी पत्थर की फर्शी। फोटो: भास्कर