पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पयुर्षण पर्व की समाप्ति पर निकाली श्रीजी की रथयात्रा

पयुर्षण पर्व की समाप्ति पर निकाली श्रीजी की रथयात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगंबरजैन समाज के पयुर्षण पर्व के समापन पर रविवार को श्रीजी की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा की शुरुआत दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर 2 बजे हुई। रथयात्रा में सबसे आगे बैंडबाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरिया बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे जैन प्रतिक चिन्ह की धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे। युवक-युवतियां भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य करते चल रहे थे। रथ यात्रा सदर बाजार, महल रोड, बस स्टैंड, जैन मंदिर गली होते हुए सरस्वती रिसोर्ट पहुंची। जहां पर श्रीजी की आरती की गई। रथयात्रा में आस-पास के जैन समाज के लोगों ने भाग लिया। रथयात्रा की समाप्ति पर स्वामी वात्सल्य हुआ। उसके बाद शाम को भजन संध्या हुई।

अरनोद . श्रीजीकी रथ यात्रा निकालते दिगंबर जैन समाज के लोग।