छलकने को आतुर जाखम बांध
राणीझर एनीकट पर चादर
अरनोद . कनाड़के पास राणीझर एनीकट छलक गया।
धरियावद . जाखमबांध लबालब हो चुका है। लोग इसके छलकने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। बांध का जल स्तर शनिवार शाम तक 29.35 मीटर हो चुका है, जबकि बांध की भराव क्षमता 31 मीटर है। शेष बचा 1.65 मीटर हिस्सा कैचमेंट एरिये में होने वाली एक अच्छी बारिश में छलक पड़ेगा। अधिशासी अभियंता आर.सी. परमार ने बताया कि दो तीन इंच बारिश होते ही जाखम बाध पर चादर चलने की संभावना है, अभी अच्छी आवक के चलते लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। जाखम बांध पर विशेष कर्मचारी अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जो सभी गतिविधियों व्यवस्थाओं के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों पर भी नजर रखे हुए है। बीते 48 घंटों में अच्छी बारिश के चलते बांध में अब तक चार हजार 450 एमसीएफटी पानी चुका है। ओवरफ्लो के लिए 550 एमसीएफटी पानी की और जरूरत है। परमार ने बांध पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। डेम के अंदर वाटर पंप सेट देखा तथा बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया हे तथा वाहनों को मुख्य बांध से आधा किलोमीटर दूर रोकने की हिदायत दी है।
धरियावद . जाखमबांध लबालब, छलकने को आतुर।