पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात ले जाते गौ वंश के साथ एक गिरफ्तार

गुजरात ले जाते गौ वंश के साथ एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोदथाना पुलिस ने शनिवार सुबह विरावली के पास 4 बछड़ाें सहित आठ गौ वंश को ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया। गौ वंश अवैध रुप से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था।

थानाधिकारी रमेशचन्द्र सिनसिनवार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने विरावली गांव के पास नाकाबंदी की कुछ ही समय बाद खेरोट की ओर से एक युवक चार गाय चार बछड़ों सहित पैदल ही आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की। युवक गाय बछड़ों के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका। पुलिस को उसने अपना नाम घंटाली थाना के बक्तोड निवासी बुलेश्वर 25 कमल रावल बताया। पूछताछ में आरोपी ने गौ वंश मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के कयामपुर से लाना बताया तथा बांसवाड़ा होते हुए गुजरात ले जाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपी को गौवंश अधिनियम में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।