स्कूल के बाहर मनचला गिरफ्तार
अरनोद . कस्बेके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर महल चौक में शनिवार को उत्पात मचाते एक मनचले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रमेशचन्द्र सिनसिनवार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची नागदेडा निवासी दशरथ (20) पुत्र मनोहरलाल मीणा को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर महल चौक परिसर में उत्पात मचाते गिरफ्तार किया।