पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौतमेश्वर सुहागपुरा रोड तीन माह में ही उखड़ा

गौतमेश्वर सुहागपुरा रोड तीन माह में ही उखड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौतमेश्वरसे सुहागपुरा रोड बनने के तीन माह बाद ही पूरी तरह उखड़ गई ग्रामीणों ने बताया कि गौतमेश्वर से सुहागपुरा रोड पर कुनी घाटे तक जून माह के आखिरी पखवाड़े में गौतमेश्वर मेले के चार दिन पहले इस सड़क के मरम्मत कार्य कराया गया था। जिसमें घटिया निमार्ण सामग्री प्रयोग करने से तीन माह में ही रोड पर जगह जगह गड्ढे पड़ गए। वहीं कुनी घाटे के नीचे बने पूल पर कराए सीसी कार्य भी घटिया निर्माण के चलते उखड़ गया। अचलावदा निवासी जयपाल सिंह, कुनी के प्रकाश मीणा, अर्जुनलाल, कारूलाल ने उखड़ी हुई रोड पर प्रयोग की गई घटिया निमार्ण सामग्री की जांच कराकर पुनः निमार्ण की मांग की।

^गौतमेश्वरसुहागपुरा रोड का कार्य प्रगति पर है। ठेकेदार द्वारा रोड विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। रोड उखड़ चुकी है तो वापस बनाई जाएगी। उसके बाद ही उसका हैंडओवर होगी विनोदकुमार श्रीमाली, जईएनसार्वजनिक निर्माण विभाग अरनोद

अरनोद . गौतमेश्वरसुहागपुरा के कुणी घाटे पर उखड़ी सड़क।