पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएसएस कर्मचारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

जीएसएस कर्मचारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएसएस कर्मचारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

दलोट| हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार रात में गंधेर प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। बुधवार को दिन में हवन यज्ञ किए गए तथा भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा की गई। इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ एक्सईन, एईएन पीएस बुन्देला, अरनोद जेईएन प्रवीण शर्मा, जेईएन रविशंकर पाटीदार, संदीप सैनी दुर्गालाल नागर, भरत, किशन, बालूराम मीणा, कमल मीणा, लोकेश राठौर, भाजपा अरनोद मंडल महामंत्री लक्ष्मणसिंह देवड़ा, सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल वाया, पुष्कर पाटीदार, गोपाल पटेल, रोहित राठौर आदि मौजूद थे।

बिलजमा नहीं कराने पर बिजली कनेक्शन काटेंगेे, नाम सार्वजनिक किए जाएंगे

धरियावद|अजमेर विद्युतवितरण निगम लिमिटेड के स्थानीय कार्यालय के अधीनस्थ उपखंड के विद्युत उपभोक्ता जिनके बिल बकाया चल रहे हैं, उनके नाम सार्वजिनक प्रकाशित कर कनेक्शन काटे जाएंगे। सहायक अभियंता राजेन्द्र सावरिया ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनके कनेक्शन पूर्व में काट दिए गए हैं और बिजली लाइन से सीधे कनेक्शन ले लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छोटीसादड़ीमें सुबह धुंध, दिन में धूप

छोटीसादड़ी| छोटीसादड़ीउपखंड मुख्यालय आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भी सुबह 8.30 बजे बाद तक धुंध छाई रही। इसके बाद दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा। बुधवार सुबह से ही धुंध छाई हुई थी। सुबह 7.30 बजे बाद धुंध और बढ़ गई। चारों ओर केवल धुंध ही दिखाई दे रही थी। सड़कों पर भी वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर सड़क पार करनी पड़ी। बाद में तेज धूप खिली। मौसम ने भी दिन में धूप छांव के बीच उमस गर्मी का अहसास कराया।

लेनदेनको लेकर दुकानदार से मारपीट

छोटीसादड़ी | छोटीसादड़ीथानांतर्गत केसूंदा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दुकानदार से तीन जनों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वितीय थानाधिकारी विष्णु आमेटा ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे भरत पुत्र श्रीलाल आंजना निवासी केसुंदा गांव के ही दुकानदार हिम्मतमल पुत्र हस्तीमल जैन से रुपए मांगने गया था। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद भरत सुरेश पुत्र मक्खन शर्मा, अनिल पुत्र रतनलाल आंजना ने हिम्मत उसके पुत्र मनीष के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर