- Hindi News
- ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, एक महिला सहित दो घायल
ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, एक महिला सहित दो घायल
ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, एक महिला सहित दो घायल
मंदसौर | सीतामऊरोड पर रविवार रात ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक महिला सहित दो घायल हो गए। महिला को निजी वाहन कार चालक को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। सुवासरा का जितेंद्र जैन (25) संतोष पति अशोक जैन (45) कार (एमपी 09सीए 3012) से रतलाम से सुवासरा जा रहे थे। रात 8.15 बजे रूपावली के पास सामने से रहे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। घटना में कार जितेंद्र महिला घायल हो गई। लोगों ने महिला को बोलेरो जितेंद्र को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
सड़कदुर्घटनाओं में 5 घायल
मंदसौर | रविवारको दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 घायल हो गए। हादसे सीतामऊ मंदसौर नई आबादी थाना क्षेत्र में हुए। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया अरनोद निवासी कन्हैयालाल मीणा (30), पिता धारजी और बेटी काजल के साथ बाइक (आरजे 35 एसए 1498) से भादवामाता जा रहा था। दोपहर 12 बजे साबाखेड़ा फंटे के पास अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल लाए। दोपहर 2.20 बजे सीतामऊ थाना क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के सामने दो बाइक भिड़ गई। घटना में सीतामऊ निवासी सुनील पिता भेरूलाल दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया।
बाइककी टक्कर से दो घायल
पिपलियामंडी | पैदलभादवामाता दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों को शनिवार रात बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया पिपलियामंडी का अंकित पिता रमेश मुंदड़ा (19) और पवन पिता किशन सोनी भादवामाता जा रहे थे। रात 1 बजे लूनाहेड़ा फंटे के पास बाइक (एमपी 44एमए1664) के चालक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। एंबुलेंस 108 से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बाइककी टक्कर से बालिका घायल
गरोठ | बाइककी टक्कर से रविवार को नावली के पास एक बालिका घायल हो गई। गांधीसागर पुलिस ने बताया नावली की माया पिता गोमाजी बंजारा (10) को धावद निवासी गोकुलदास भील ने बाइक (एमपी 14 एल 3648) से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुएंमें मिली गुमशुदा महिला की लाश
मंदसौर | उदपुरास्थित कुएं में एक विवाहिता की लाश मिली। महिला शनिवार सुबह घर से नि