पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार आपके द्वार में मिली शिकायतों का निस्तारण इसी माह में करें : कलेक्टर

सरकार आपके द्वार में मिली शिकायतों का निस्तारण इसी माह में करें : कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम में मिली शिकायतों के निस्तारण के लिए गुरुवार को कलेक्टर रतन लाहोटी एक्शन में नजर आए। शिकायतों की पेंडेंसी की समीक्षा करने के साथ ही मातहत अधिकारियों को इन शिकायतों का दिसम्बर के अंत तक सौ फीसदी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए सरकार आपके द्वार में मिली शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व, बिजली शिक्षा विभाग में शिकायतों के निस्तारण की पेंडिंग अधिक सामने आई। इस पर उन्होंने ज्यादा पेंडिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कार्य में गति लाकर परिवादियों को राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी दिसम्बर के अंत तक शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करें। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामावतार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीणा, अनुजा निगम के प्रबंधक विजय सिंह नाहटा, रसद अधिकारी सुभाष चौधरी, छोटीसादड़ी उपखंड अधिकारी वंदना खोरवाल, अरनोद उपखंड अधिकारी विनय पाठक अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ें अधिकारी

कलेक्टररतन लाहोटी ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमार, विकलांग, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा सहयोगिनी, पटवारी, ग्राम सेवक की ड्यूटी उनके संबंधित ग्राम पंचायत बूथ पर लगाएं जो वहां आने वाली पोलिंग पार्टी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा

कलेक्टररतन लाहोटी ने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी लेकर योजनाओं की क्रियान्विति की प्रगति की चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने रसद अधिकारी से भंडारण की जानकारी लेते हुए राशन सामग्री के पुराने स्टॉक की गुणवत्ता जांचकर ही वितरण करने के निर्देश दिए।

परिवादी को भी दें जानकारी

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शिकायत का निस्तारण होने पर उसकी कार्रवाई से परिवादियों को अवगत कराएं और जिन शिकायतों को