पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने ली सीएलजी बैठक

कलेक्टर ने ली सीएलजी बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद| अरनोदथाना परिसर में गुरुवार शाम को कलेक्टर रतन लाहोटी ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली आने-वाले चुनाव शांतिपूर्ण कराने की अपील की। अरनोद में बस स्टैंड पर वाहनों की अधिकता को देखते हुए अरनोद ग्राम पंचायत से बस स्टैंड के लिए भूमि आवंटन की मांग की गई। कोटड़ी के नसरुल्ला खान ने कोटड़ी चौकी में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। नौगावां के महमूद खान ने रोड बनने के बाद साइड में गहरी खुदाई को बंद करने की मांग की, जिससे कोई हादसा नहीं हो। कलेक्टर ने वर्तमान समय में जैविक गौबर खाद की महत्ता बताते हुए उसको ज्यादा से ज्यादा अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपखंड अधिकारी विनय पाठक, डिप्टी अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण दिनेश रोहणिया, अरनोद डिप्टी अंतरसिंह, ज्ञान सिंह, कोटड़ी चौकी प्रभारी किरेन्द्रसिंह, सीएलजी सदस्य अशोक भावसार, हरीओम शर्मा, महमूद खान, नसरुल्ला खान, दीपक शर्मा, नारायणलाल डांगी सहित कई लोग मौजूद थे।

अरनोद थाने में सीएलजी बैठक लेते कलेक्टर रतन लाहोटी।