- Hindi News
- दो साल बाद भी नहीं खुला गौरेश्वर महादेव का आम रास्ता, ग्रामीणों में रोष
दो साल बाद भी नहीं खुला गौरेश्वर महादेव का आम रास्ता, ग्रामीणों में रोष
कस्बेके गौरेश्वर मन्दिर के पास निकले आम रास्ते नाले पर लोगों ने दो साल से अतिक्रमण किया हुआ है। कई बार ग्रामीणों को इस आम रास्ते हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि अरनोद उपखंड अधिकारी तहसीलदार को दो साल में चार बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अरनोद में फरवरी 2013 में प्रशासन आपके द्वार शिविर में भी ग्रामीणें द्वारा शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया था। शिविर में अतिक्रमणियों द्वारा जगह अलॉटमेन्ट का प्रार्थना पत्र लगाया गया। पटवारी द्वारा मौका पर्चा बनाया गया था। इस मार्ग पर अतिक्रमण के होने से एक दो गरीब परिवार के लोगों के मकान के रास्ते ही बन्द हो गए हैं। अगस्त में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुई जन सुनवाई में भी ग्रामीणों ने इस आम रास्ते को खोलने के लिए गुहार लगाई और अधिकारियों को इसकी फाइलें सौपीं। लेकिन उस बात को भी चार माह गुजर गए हैं। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। राजस्थान सम्पर्क पर वेबसाइड पर भी बार बार रिमांडर डाल दिया गया है।
इनका कहना है
जनसुनवाईके दौरान गौरेश्वर के करीब रोड नाले पर अतिक्रमण से संबंधित फाइल आई थी। यह मामला राजस्व विभाग का होने के कारण राजस्व शाखा में भेज दिया गया है। तहसीलदार द्वारा जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। रोड संबंधित और शिकायतों पर अतिशीघ्र कार्रवाई करेंगे। विनयपाठक, उपखंडअधिकारी, अरनोद
अतिक्रमण