- Hindi News
- अरनोद : कृषि कार्य करते करंट से मजदूर की मौत
अरनोद : कृषि कार्य करते करंट से मजदूर की मौत
अरनोद | अरनोदथाना क्षेत्र के कनाड़ गांव में राजेश कुमावत के खेत पर कार्य करते समय एक मजदूर की करंट लगने मौत हो गई। अरनोद थानाधिकारी ज्ञानचंद ने बताया की कनाड़ निवासी राजेश कुमावत के खेत पर नागदेड़ा निवासी नंदलाल उम्र 60 पुत्र किशनलाल उसका लड़का रमेश मीणा पिछले कई दिनों से खेत पर मजदूरी का काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह दोनों खेत पर कृषि कार्य करने गए। अचानक करंट के खुले तार से नन्दलाल को करंट लग गया। चिल्लाने की आवाज पर पुत्र रमेश दौड़कर मौके पर पहुंचा। जहां पर नन्दलाल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। खेत मालिक ने नन्दलाल को अरनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नन्दलाल को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी ज्ञान चंद ने खेत का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
करंट से मौत की सूचना पर मृतक नंदलाल के परिवार में मातम छा गया। नंदलाल के परिवार में दो लड़के हैं, जिसमें से एक लड़का रमेश नंदलाल के साथ कार्य करता था। दूसरा लड़का बालु मीणा दुबई में कार्य करता है। कारू के लड़के की शादी 10 मार्च को होने वाली हैं। मृतक के भाई के पौत्र की शादी दो दिन बाद होने वाली हैं। जिसमें सारा परिवार शादी की तैयारी में लगा हुआ था। जैसे ही परिवार में नन्दलाल की मौत की खबर पहुंची तो शादी वाले घर में मातम छा गया। महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। एक महिला मौत की खबर से बेहोश हो गई, जिसे अरनोद अस्पताल में भर्ती कराया गया।