पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच वार्ड पंचों ने पद संभाला

सरपंच वार्ड पंचों ने पद संभाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | उपखंडमुख्यालय की ग्राम पंचायत धरियावद की नव निर्वाचित सरपंच नाथीदेवी मीणा, उप सरपंच जसवंत सिंह कोठारी सहित वार्ड पंचों ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नगराज मीणा थे। पूर्व सरपंच देवीलाल मीणा एवं पूर्व उप सरपंच संजय वक्तावत का सम्मान कर विदाई दी गई। समारोह का संचालन रूपलाल सुखवाल ने किया। पूर्व प्रधान केसरसिंह राणावत, लैम्पस चेयरमेन धनपाल वक्तावत, सैयद ताज मोहम्मद, पेंटर देवा, नारायणसिंह भाटी आदि उपस्थित थे।

छोटीसादड़ी| कारुंडापंचायत मुख्यालय पर नवनिर्वाचित सरपंच तारादेवी भांबी ने गुरुवार को पदभार संभाला।

अरनोद| जाजलीसरपंच सरपंच गंगा मीणा ने पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मोती लाल मीणा, जीवनलाल जैन, सत्यनारायण कुमावत, भानु प्रताप सिंह गांववासी मौजूद थे।

पारसोला| पारसोलासहित आस-पास की ग्राम पंचायतों में बुधवार को सरपंचों वार्डपंचों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत पारसोला में सरपंच अंबा देवी मीणा, ग्राम पंचायत आड़ में हकरी देवी मीणा ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत चरपोटिया में शांतिलाल मीणा, लोडी़ मांडवी में ललिता मीणा ने पदभार ग्रहण किया।

बड़ीसाखथली| अरनोदउपखंड की चार पंचायतों में प्रधान सुमन मीणा के सानिध्य में बड़ीसाखथली, अंबीराम, कानगढ़, भाट भमेरिया ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने पदभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत बडीसाखथली में मोहनलाल मीणा, ग्राम पंचायत अंबीरामा में मंजु बाला, ग्राम पंचायत कानगढ़ में संगीता मीणा, भाट भमेरिया में लक्ष्मण लाल ने पदभार ग्रहण किया।

अवलेश्वर| ग्रामपंचायतबोरी में सरपंच बालमुकंद मीणा वार्ड पंचों ने पदभार ग्रहण किया।

अरनोद . ग्रामपंचायत जाजली में सरपंच गंगा। मीणा।

छोटीसादड़ी . कारुंडामें सरपंच मंचासीन अतिथि।

धरियावद . सरपंचनाथीदेवी मीणा।