- Hindi News
- सीसी रोड टूटी, पेयजल के लिए भटकने की मजबूरी
सीसी रोड टूटी, पेयजल के लिए भटकने की मजबूरी
अरनोद कस्बे का हाल
अरनोद | अरनोदग्राम पंचायत द्वारा वार्ड एक दो में करोड़ों रुपए खर्च कर विकास कार्य कराए, लेकिन मोहल्लों की समस्याओं समाधान नहीं हो सका। विकास के नाम पर घटिया निर्माण कार्य के चलते वार्ड में हाल ही बनाए सीसी रोड पर दरारें पड़ गई, पट्टी पठार जगह-जगह से उखड़ गए। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वार्डवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वार्ड नं. 1 के सुदर्शन नगर में हाल में हुए 4 गलियों में लाखों रुपए की सीसी रोड पट्टी पठार का कार्य कराया, लेकिन जिसमें घटिया निर्माण के चलते सीसी रोड पट्टी पठार टूट चुके हैं सीसी रोड में दरारें पड़ गई है। वार्ड 2 के पुष्पेंद्र मेहता ने बताया कि मुख्य रोड को छोड़ कर दोनों वार्डों में पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दोनों वार्ड हैंडपंप और दो सरकारी कुओं के भरोसे है। जलदाय विभाग ने दोनों वार्ड में पाइप लाइन नहीं बिछाई, जिससे लोगों को हैंडपंप कुओं से पानी लाना पड़ता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरे में आने जाने में भय बना रहता है। मुख्य रोड के दोनों ओर लाखों रुपए की लागत से बना नाला देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों वार्ड में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। वार्डवासी राहुल जोशी, प्रदीप शर्मा, घनश्याम जोशी ने बताया कि घटिया निमार्ण को लेकर कई बार ग्राम पंचायत से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शशिकांत जैन ने बताया कि वार्ड एक में बने स्टेडियम की दुकानें स्टेडियम का कार्य भी अधूरा पड़ा है। वार्ड नं. 2 में कई मकानों से विद्युत लाइन गुजर रही है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। वार्ड में सरकारी भवन, सीसी रोड पट्टी पठार का कार्य चालू है। वार्ड की समस्याओं का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
शांति मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत अरनोद
अरनोद. वार्ड1 2 में उखड़ी पट्टी पठार।
अरनोद. नालियोंके अभाव में रोड पर भरा पानी।