पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर की बीईईओ से चर्चा

शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर की बीईईओ से चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद| राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा अरनोद की कार्यकारिणी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र जैन से चर्चा की। उपशाखा अध्यक्ष मानसिंह देवडा ने बताया कि एसीपी प्रकरण, पीएल भुगतान, पीएल सर्विस बुक में दर्ज करवाने संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। इस पर रमेश चंद्र जैन ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। देवड़ा ने बताया कि कुक कम हेल्पर कुकिंग कन्वर्जन की दिसंबर माह तक की राशि खातों में जमा करावा दी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हीरालाल कटारा, मोहनलाल देवड़ा, रवींद्र दवे, नरसिंह डिंडोर, शंकरलाल मीणा, पेमाराम मीणा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...