पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर के पहले दिन 90 परिवार का हुआ नामांकन

भामाशाह शिविर के पहले दिन 90 परिवार का हुआ नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरनोद | विरावलीग्राम पंचायत में भामाशाह योजना शिविर उपखण्ड अधिकारी विनय पाठक, तहसीलदार अमृतलाल डामोर, विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कमलेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ। शिविर में पहले दिन पंजीयन काउंटरों पर शाम तक भीड़ जुटी रही। शिविर में पहले दिन भामाशाह में महिला मुखिया के लिए 90 परिवारों ने नामांकन दाखिल किया। 80 से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले गए। 48 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। खाद्य सुरक्षा के लिए 12 व्यक्तियों का नामांकन किया गया।

धरियावद| ग्रामपंचायत आड़ में शिविर प्रभारी तहसीलदार शान्तिलाल जैन तथा कार्यवाहक विकास अधिकारी रमेशचन्द्र शर्मा की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया गया। भामाशाह योजना के कार्ड के लिए 8 तथा आधार कार्ड के लिए दो मशीनें लगाई गईं। भामाशाह योजना के तहत 22 से 26 सितम्बर तक ग्राम पंचायत आर्ड, 27 से 30 तक रामावि अणत, 7 से 10 अक्टूबर तक राउमावि खुंता, 11, 13 15 अक्टूबर को रामावि भरकुंडी में शिविर आयोजित होंगे।