- Hindi News
- डेंगू रोगी की अहमदाबाद में मौत, शव बंबोरी पहुंचा
डेंगू रोगी की अहमदाबाद में मौत, शव बंबोरी पहुंचा
छोटीसादड़ी| छोटीसादड़ीउपखंड क्षेत्र के बंबोरी गांव में पिछले दिनों डेंगू रोगी की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसडीएम हनुमान प्रसाद खंडेलवाल ने बताया कि बंबोरी निवासी डेंगू रोगी गोपाल (55) पुत्र गंगाराम जणवा का पिछले दिनों से अहमदाबाद में उपचार चल रहा था। जहां सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की गई थी। परिजन शाम को शव लेकर बंबोरी पहुंचे। इस दौरान बंबोरी पीएचसी प्रभारी डा. गोपाल शर्मा सहित उनका स्टाफ भी एहतियातन मौजूद रहा। मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा परिवार में मातम छा गया। गमगीन माहौल में शाम को ही अंत्येष्टि की गई।
अरनोद में शुरू हुआ डीडीटी छिड़काव
अरनोद।उपखंड में बारिश का दौर थमते ही मच्छरों की भरमार बढ़ गई है। इसको देखते ग्राम पंचायत ने सोमवार से अरनोद के वार्डों में डीडीटी का छिड़काव शुरू किया। काफी लंबे समय से ग्रामीण मच्छरों की समस्या से परेशान थे। सोमवार को कस्बे के बस स्टैंड से डीडीटी का छिड़काव कार्य शुरू किया। उसके बाद 13 ही वार्ड की नालियों, गांव के मुख्य नाले बरसाती पानी भरे गढ्ढों में ट्रेक्टर मशीन द्वारा छिड़काव किया गया।