पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरनाेद : मुंडेर बनाने के लिए करेंगे पाबंद

अरनाेद : मुंडेर बनाने के लिए करेंगे पाबंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानापरिसर में रविवार को हुई सीएलजी सदस्यों की बैठक में क्षेत्र में बने बिना मुंडेर के कुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कुओं पर मुंडेर बनाने का मामला उठा। इसके साथ ही अतिक्रमण, स्पीड ब्रेकर जाम के मुद्दाें पर भी चर्चा की गई।

प्रतिमाह होने वाली सीएलजी सदस्यों की बैठक थानाधिकारी सुनील कुमार टेलर की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरूआत में थानाधिकारी सुनील टेलर ने सभी सदस्यों का परिचय लिया। इसके बाद थानाधिकारी ने सीएलजी सदस्यों की महत्ता को बताते हुए कानून की जानकारी दी। सीएलजी सदस्य मोहनलाल डांगी और शंकर लाल कुम्हार के सड़क किनारे बने बिना मुंडेर के कुओं काे लेकर थानाधिकारी टेलर को कुआं मालिकों को नोटिस देकर मुंडेर बनाने के लिए पाबंद करने और इसके बाद भी नहीं बनाने पर मामला दर्जकर कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने सीएलजी सदस्यों के माध्यम से क्षेत्र में होने वाले अपराधों में कमी लाने का आश्वासन दिया। बैठक में सदस्यों ने एक महीने पहले शाम को घूमने वालों के साथ दुर्घटना घटित होने और अन्य दुर्घटना ना हो इसके लिए बस स्टैंड से प्रतापगढ़ रोड हनुमानजी तक जगह जगह ब्रेकर बनाने की मांग रखी। बैठक में कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण से आए दिन होने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठा। सीएलजी सदस्यों ने बस स्टैंड पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण जाम की समस्या से निजात के लिए पुलिसकर्मी लगाने, दुकानों के बाहर सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर सड़क के दोनों ओर लाइन डालने, बस स्टैंड पर कई साल से बेकार खड़े बीएसएनएल टावर को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष केशवलाल जैन ने बस स्टैंड पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बाईपास निकालने की मांग की। कोटड़ी के नसरुला खान ने कोटड़ी चौकी पर जीप की मांग की। थाना अधिकारी सुनील कुमार टेलर ने बैठक में आई सभी शिकायतों में से बाईपास को छोड़कर सभी शिकायतों को अगली बैठक से पहले हल करवाने का आश्वासन दिया।

सदस्याेंने किया स्वागत : बैठकसे पूर्व सभी सीएलजी सदस्यों ने नवनियुक्त थानाधिकारी सुनील कुमार टेलर का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सालमगढ़ थानाधिकारी मनोहर सिंह, अरनोद थाने के द्वितीय थानाधिकारी राम सिंह सहित थाने का स्टाफ सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

अरनोद। पूर्व थानाधिकारी सुनील कुमार का स्वागत करते सीएलजी सदस्य।

खबरें और भी हैं...