पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ 11 के खिलाफ वारंट, तीन गिरफ्तार

जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ 11 के खिलाफ वारंट, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में चूपना ग्राम में लोगों द्वारा चरनोट भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ गिरप्तारी वारन्ट जारी किए। इसमें से अरनोद पुलिस ने तीन को गिरप्तार किया।

अरनोद तहसीलदार अमृतलाल डामोर के निर्देशानुसार चूपना पटवार हल्का पटवारी निलेश बैरागी ने जनसुनवाई में आए चरनोट पर किए अतिक्रमण वाले प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया था। अरनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों भागीरथलाल मीणा, कारूलाल मीणा निवासी टाण्डा मदन चमार कोदिनेरा को गिरप्तार कर कोर्ट में पेश किया।