पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किशोर का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला

किशोर का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के फतेहगढ़ में चार दिन से लापता किशोर का शव गुरुवार को गांव के बाहर रोड के किनारे झाड़ियों में मिला। परिजनों के अनुसार मृतक मिर्गी मानसिक रोगी था।

अरनोद थानाधिकारी रमेशचन्द्र सिनसिनवार ने बताया कि गुरुवार सुबह राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि फतेहगढ़ गांव के बाहर रोड के किनारे झाड़ियों में सड़ी गली लाश पड़ी है। सूचना पर अरनोद थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। शव का ऊपर नीचे का हिस्सा पूरी तरह से जानवरों ने नौच रखा था। पुलिस ने शव को झांड़ियों से बाहर निकाला शिनाख्त के लिए आस-पास मकानों में पूछताछ की। जिस पर चार दिन पूर्व फतेहगढ़ से एक किशोर के लापता होने की जानकारी मिली। लापता के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करवाई गई, जिसकी शिनाख्त फतेहगढ़ निवासी राहुल(16) पुत्र कारूलाल मीणा के रूप में की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल पिछले दस वर्षों से मिर्गी मानसिक बीमार था। जिससे आए दिन वह घर से गायब हो जाता था, इस बार भी पिछले चार दिनों से गायब था, लेकिन घर वालों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। संभवतया युवक के घर से कुछ ही दूरी पर जाने के दौरान मिर्गी का दौरा आने पर झाड़ियों में गिर जाने से मृत्यु होना बताया जा रहा है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। परिजनों की कोई आपत्ति नहीं होने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।