- Hindi News
- फतेहगढ़ भामाशाह शिविर में 750 के बैंक खाते खोले
फतेहगढ़ भामाशाह शिविर में 750 के बैंक खाते खोले
अरनोद| सरकारद्वारा संचालित भामाशाह योजना के चौथे दिन गुरुवार को फतेहगढ़ ग्राम पंचायत में उपखंड अधिकारी विनय पाठक, तहसीलदार अमृतलाल डामोर, विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार कमलेश शर्मा के सानिध्य में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में पंजीयन कराने वालो की विभिन्न स्टॉलों पर शाम तक भीड़ रही।
शिविर में चार दिनों में भामाशाह के लिए 666 परिवारों ने नामांकन दाखिल किया। 750 से ज्यादा लोगों के बैंक खाते खोले गए। आधार कार्ड से वंचित 445 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। गुरुवार को 70 पेंशन आवेदन आए 75 लोगों के राशन कार्ड में त्रुटि सुधारने के प्रार्थना पत्र आए। शिविर में लोगों ने जम कर उत्साह दिखाया। गुरुवार को भामाशाह शिविर का समापन था, लेकिन परिवारों की नामांकन संख्या शेष रहने के कारण शिविर का एक दिन और बढ़ाया गया